{ लालकुआं से योगेश की रिपोर्ट }
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने चल रहे लोग डाउन का समर्थन किया और साथ-साथ कहा कि सरकार ने भवन निर्माण करने वाले मजदूरों व श्रमिकों को सरकार द्वारा दी जा रही ₹1000 की मदद को ना काफ़ी बताया और कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार को भी मजदूरों की मदद के लिए कम से कम ₹5000 तक की राशि दी जानी चाहिए थी
वहीं वन निगम व उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोला नदी में आए हुए हजारों की संख्या में मजदूरों के लिए न तो सरकार जरूरी वस्तुएं दे पा रही है और ना ही पर्याप्त खाद्य सामग्री दे पा रही है।
ऐसे में उत्तराखंड में आए हुए यूपी ,बिहार, झारखंड इत्यादि श्रमिकों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। वहीं उन्होंने जनता से लॉक डाउन का पूर्ण समर्थन करने के लिए कहा और कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग ऐसी वायरल बीमारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें वह घर में ही रहे।