1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लालकुआं: डीआईजी जगतराम जोशी ने किया जनसंवाद

लालकुआं: डीआईजी जगतराम जोशी ने किया जनसंवाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लालकुआं: डीआईजी जगतराम जोशी ने किया जनसंवाद

{ लालकुंआ से योगेश दुम्का की रिपोर्ट }

थाना दिवस के मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ जगतराम जोशी ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। यहां थाना दिवस के अवसर पर कोतवाली प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीआईजी जगतराम जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं और उन पर विचार विमर्श किया।

lalkuan-dig-jagatram-joshi-did-mass-democracy

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआईजी जगतराम जोशी ने कहा कि यहां नशा और ट्रांसपोर्ट की विभिन्न समस्याओं के मामले सामने आए हैं जिन पर गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर 50 प्रतिशत तक लगाम लगाई जा चुकी है साथ ही कारवाई लगातार जारी है।

इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों की जो समस्याएं सामने आई हैं उन पर भी प्रभावी रूप से कार्यवाही की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ समस्या है .

lalkuan-dig-jagatram-joshi-did-mass-democracy

अन्य विभागों और जिला प्रशासन से जुड़े हैं जिस पर भविष्य में जिला प्रशासन और अन्य विभागों के लोगों के साथ भी सामंजस्य बिठाकर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ताकि जन समस्याओं का निस्तारण तत्काल प्रभाव से हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...