1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लाल कुआं : ग्राम प्रधान संगठन ने किया नेचुरल प्लांट का विरोध

लाल कुआं : ग्राम प्रधान संगठन ने किया नेचुरल प्लांट का विरोध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाल कुआं : ग्राम प्रधान संगठन ने किया नेचुरल प्लांट का विरोध

रिपोर्टर योगेश दुम्का

लाल कुआं के नजदीकी क्षेत्र हल्दुचौर कि ग्रामीण इलाके में नेचुरल प्लांट खोला जा रहा है। नेचुरल प्लांट स्वामी का कहना है कि इसकी स्वीकृति उनके द्वारा 2016 में सरकार से प्राप्त की गई थी

रिहायशी इलाका होने के बावजूद भी इस प्लांट को अनुमति मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है।

पर्यावरण बोर्ड या एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का स्पष्ट आदेश है की ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का कोई भी नेचुरल प्लांट नहीं लग सकता है हालांकि इसके कुछ मानक हैं जैसे कि लगभग रिहायशी इलाके से 300 मीटर दूरी होनी चाहिए।

इस नेचुरल प्लांट के इर्द गिर्द कई स्कूल मंदिर एवं आवासीय कॉलोनियां है जिसे देखते हुए क्षेत्रीय ग्राम प्रधान संगठन ने इसका पुरजोर विरोध किया है।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के प्लांट खुलने से एक तरफ जहां वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ेगा वही लगातार भारी वाहनों का आवागमन होने से जान माल की हानि होने का खतरा भी बना रहेगा क्योंकि कई स्कूल इसके नजदीक हैं।

बच्चों का आवागमन भी रोड में लगातार होता रहता है वहीं क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका का कहना है कि आय के और भी कई स्रोत हैं जिनसे की राजस्व की प्राप्ति की जा सकती है।

उनका कहना है कि जन भावनाओं को देखते हुए हैं उनके द्वारा इस बाबत उप जिलाधिकारी एवं पर्यावरण बोर्ड के संज्ञान में यह मामला लाया गया है।

उनका स्पष्ट रूप से कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्टोन केसर खोलना एक गंभीर समस्या है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...