1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोटद्वार : सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत

कोटद्वार : सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोटद्वार : सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत

कोटद्वार भाबर के जशोदरपुर स्थित एक फैक्ट्री में देर रात सो रहे दो मजदूरों पर ट्रक चढ़ गया, जिससे मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक ट्रक फैक्ट्री से समान भरकर जा रहा था, इसी दौरान ट्रक पीछे करने के दौरान जमीन में सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुँच चुकी है। जहां पर पुलिस अधिकारियों के साथ मजदूरों की नोकझोंक हो गई।

मजदूरों का कहना था जब तक मृत मजदूरों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक डेड बॉडी को नहीं उठाया जाएगा।

एसएचओ मनोज रतूड़ी ने बताया मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पंचनामा भरकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...