{ कोटद्वार से गिरीश तिवारी की बैठक }
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा में अधिकारियों की बैठक लेकर लाॅकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी दुकानों की नियमित जांच और ओवर रेटिंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। ब्लाक सभागार पोखड़ा में आयोजित बैठक में पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चौबट्टाखाल के सभी दूरस्थ गांवों तक खाद्यान्न, सब्जी, दूध आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
सभी राजस्व गांवों को राज्य सरकार द्वारा दी गई पांच हजार रुपए की धनराशि से गांव को सैनेटाईज करने, गांव पहुंचे प्रवासियों को अनिवार्य रुप से होम क्वारंटीन कर उनसे लगातार संपर्क रखने, सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करवाने, बाहरी मजदूरो एवं गैर राशनकार्ड धारकों को चिन्हित कर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।