{ कोटद्वार से गिरीश तिवारी की रिपोर्ट }
कोविड 19 को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है जिसमें बाहरी राज्यो से आये हुए जमातियो को आज कोटद्वार के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लकडी पडाव स्थित मस्जिदो में चुप चाप डेरा जमाए जमातियो को कोटद्वार पुलिस द्वारा पकडकर क्वारंटाईन के लिए भेजा गया।
आपको बताते चले कि दिल्ली निजामुददीन में कोरोना के संक्रमित पाये जाने के बाद पुरे देश के अन्दर हड़कंप का माहोल बना हुआ है। उसी के तहत आज कोटद्वार प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यो से आये 26 जमातियो को प्रषासन ने पकडकर क्वारंटाईन के लिए कोडीया स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस भेज दिया गया है।

जंहा पर डाक्टरो ने जमातियो कि स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर निगरानी में रख दिया है। जिसमें उपजिलाधिकारी का कहना है कि हमे सूचना मिली कि जनपद बिजनौर से 14 मार्च को 16 सदस्य जमात मदीना मिंस्जद में और 25 फरवरी को 10 सदस्य जमात दिल्ली से मदरी मस्जिद में निवास कर रहे थे।
उनका मेडिकल कराया जा चुका है और एहतियात के तौर पर 26 जमातियो को क्वारंटाईन के लिए भेज दिया गया है। वंही प्रशासन को जमातियो कि सूचना देने वाले मुस्लिम समुदाय ताजुउददीन इदरिसी ने कहा कि हमे सुचना मिली कि कुछ बाहरी राज्यो से हमारे साथी 26 जमाति यहा आये हुए है। लॉकडाउन को देखते हुए हमने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने उन्हे कोतवाली में बुलाया जंहा से क्वारंटाईन के लिए भेज दिया गया है।