1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. जानिए 25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस

जानिए 25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए 25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस

देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय नागरिकों के लिए बेहद अहम है। एक भारतीय मतदाता के पास वो ताकत होती है। जिससे वो सरकार बना भी सकता है और सरकार बदल भी सकता है।

इसलिए कभी भी एक वोट की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए। आपको बताते चलें कि, मतदाता दिवस 1950 में चुनाव आयोग के 61 वें स्थापना दिवस पर आरंभ हुआ। वहीं 2011 से पहले ये दिन अस्तित्‍व में नहीं था।

भारत सरकार ने साल 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मतदाता दिवस का शुभारंभ किया।

बता दें कि, भारत में 18 साल के बाद मतदान किया जा सकता है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है, और कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

इन कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता और हस्‍ताक्षर अभियान का आयोजन होता है। साथ ही नए वोटर्स को वोटर आईडी वितरण संबंधी जानकारी भी दी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...