1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. इस साल 2020 में जानिए कौन से एप्प सबसे ज़्यादा डाऊनलोड किये गए, जानिए किस एप्प ने Facebook को पीछे छोड़ दिया

इस साल 2020 में जानिए कौन से एप्प सबसे ज़्यादा डाऊनलोड किये गए, जानिए किस एप्प ने Facebook को पीछे छोड़ दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस साल 2020 में जानिए कौन से एप्प सबसे ज़्यादा डाऊनलोड किये गए, जानिए किस एप्प ने Facebook को पीछे छोड़ दिया

TikTok फेसबुक को मात देते हुए साल 2020 का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बना है, जिसकी जानकारी मोबाइल ट्रेंड्स की रिपोर्ट में सामने आई है।

टिकटॉक ने तीन लिस्ट में अपनी जगह बनाई है और एनालिटिकल फर्म App Annie ने अनुमान लगाया है कि ऐप अगले साल 1 बिलियन एक्टिव यूज़र क्लब में शामिल हो जाएगा। हालांकि,

Facebook ऐप्स ने टॉप 5 सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप्स में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में फेसबुक दूसरे नंबर पर स्थित है, जबकि व्हाट्सऐप मैसेंजर तीसरे स्थान पर है और इंस्टाग्राम ने पांचवे स्थान पर जगह बनाई है।

Zoom मोबाइल ऐप के इस्तेमाल में इस साल वृद्धि देखी गई है, जो कि साल 2020 का चौथा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना है।

डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म App Annie की मोबाइल ट्रेंड्स पर वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी ने हमारे द्वारा मोबाइल इस्तेमाल को दो से तीन साल तक तेज़ कर दिया है।

इस साल विकास के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक मोबाइल डिवाइस पर खर्च किया गया है। इसमें लोगों ने अपना सबसे ज्यादा समय बिजनेस ऐप्स पर बिताया है, जिसमें 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...