नई दिल्ली : सोने की कीमतों(Gold Price) में लगातार दूसरे दिन उछाल के बाद आज यानी की 9 अक्टूबर 2021 को किसी तरह की कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिला। वहीं आज चांजी की कीमतों में मामूली उछाल नजर आया। बता दें कि इस बढ़ोतरी के साथ ही चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 618 रुपये हो गये है। वहीं सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 45,900 रुपये पर स्थिर रहा।
22 कैरेट सोने की कीमत

24 कैरेट सोने की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,960, मुंबई में 45,910, चेन्नई में 44,130 और कोलकाता में 46,310 है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 50,140 , मुंबई में 46,910, चेन्नई में 48,140 और कोलकाता में 49,010 रुपये है।
चांदी की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत


वहीं देश की राजधानी दिल्ली में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 618 रुपये, मुंबई में 618 रुपये, चेन्नई में 659 रुपये और कोलकाता में 618 रुपये है।
यहां चेक कर सकते है सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता की जांच कर सकते है। इस ऐप के जरिये आप सिर्फ सोने की शुद्धता ही जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने की कीमत
आपको बता दें कि आप सोने और चांदी के कीमतों का रेट घर बैठे भी मालूम कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने होंगे।