1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. जानिए क्या है “Spin The Lucky Wheel” जिसके जरिए हैकर फ्लिपकार्ट की सेल उड़ा लेते हैं

जानिए क्या है “Spin The Lucky Wheel” जिसके जरिए हैकर फ्लिपकार्ट की सेल उड़ा लेते हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए क्या है “Spin The Lucky Wheel” जिसके जरिए हैकर फ्लिपकार्ट की सेल उड़ा लेते हैं
भारत-चीन सीमा विवाद और चाइनीज एप्स पर प्रतिबंद के बाद चाइनीज हैकर्स बौखला गए हैं और अपनी इस बौखलाहत को वे हैकिंग के जरिए शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
खबर है कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान चीन के दो हैकर्स ग्रुप GuangDong और Henan ने लोगों को शिकार बनाया है। इसकी जानकारी CyberPeace फाउंडेशन की एक रिपोर्ट से मिली है।
Spin The Lucky Wheel बना सबसे बड़ा हथियार
रिपोर्ट में कहा गया है कि चाइनीज हैकर्स ने भारतीय खरीदारों को हैक करने के लिए Spin The Lucky Wheel Scam को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है।
बता दें कि Spin The Lucky Wheel Scam के लकी ड्रॉ होता है जिसमें कई तरह के इनाम दिए जाते हैं। यह हैकिंग अक्तूबर में हुई फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान हुई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि चाइनीज हैकर्स ने फ्लिपकार्ट की तरह अमेजन के नाम से Amazon Big Billion Day Sale एक लगी ड्रा बनाया, जबकि अमेजन की सेल की नाम द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल था।
इस गेम की आड़ में हैकर्स ने लोगों को 128 जीबी स्टोरेज वाला OPPO F17 Pro देने का वादा किया। इसके बाद लोगों के व्हाट्सएप पर संदिग्ध मैसेज भेजे गए और उस मैसेज को दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर करने को कहा गया। मैसेज के साथ दिए जा रहे सभी लिंक चीन के थे।

अलीबाबा के सर्वर पर रजिस्टर्ड थे डोमेन:-
रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स द्वारा शेयर किए जा रहे सभी डोमेन अलीबाबा क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘Spin the Wheel’ स्कैम हैकिंग का काफी पुराना तरीका है।

सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के पोस्ट आपको देखने को मिल जाएंगे। फेस्टिव सेल के दौरान भारत में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर काफी क्रेज रहता है जिसका फायदा ये हैकर्स उठाते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...