1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जानिए इस एक्ट्रेस की वजह से हुआ था Sunny deol और Akshay का झगड़ा?

जानिए इस एक्ट्रेस की वजह से हुआ था Sunny deol और Akshay का झगड़ा?

ट्विंकल खन्ना  से शादी से पहले अक्षय कुमार का कई अभिनेत्रियों के साथ नाम भी जुड़ चुका है। रवीना टंडन के लिए तो सनी देओल संग उनकी लड़ाई भी हो गई थी। एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर के किस्से सुर्खियों में रहा करते थे। दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए इस एक्ट्रेस की वजह से हुआ था Sunny deol और Akshay का झगड़ा?

मंबई:  एक्ट्रेस अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के ‘खिलाड़ी’ कहे जाते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं, जो एक साल में एक से अधिक हिट फिल्में देते हैं। अक्षय कुमार का वैसे तो सभी बॉलीवुड स्टार्स के साथ एक अच्छा खासा कनेक्शन है। लेकिन अक्षय को सनी देओल के साथ कम ही देखा गया है। हालांकि इन दोनों ने साथ में फिल्म भी की है। अक्षय कुमार और सनी देओल से जुड़ा एक किस्सा है जिससे पता चलता है कि इन दोनों अभिनेताओं के बीच कैसा रिश्ता है।

सनी देओल और अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक्शन हीरोज में शुमार रहे हैं। हालांकि अक्षय ने अब अपनी छवि बदल ली है और लगभग हर तरह के किरदार निभा रहे हैं। ट्विंकल खन्ना  से शादी से पहले अक्षय कुमार का कई अभिनेत्रियों के साथ नाम भी जुड़ चुका है। रवीना टंडन के लिए तो सनी देओल संग उनकी लड़ाई भी हो गई थी।

एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर के किस्से सुर्खियों में रहा करते थे। दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।

बाद में अक्षय ने रवीना से दूरी बना ली और शिल्पा शेट्टी को डेट करने लगे। अक्षय के इस रवैये से रवीना बुरी तरह टूट गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना टंडन के आंसू देख सनी देओल को इतना गुस्सा आया कि वह सीधे अक्षय कुमार के पास पहुंच गए और उनसे भिड़ गए।

बाद में रवीना टंडन के साथ सनी देओल के अफेयर की भी खबरें छपने लगीं। कहा जाता है कि रवीना से नजदीकी के कारण ही डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल से दूरी बना ली थी।

सनी देओल और अक्षय कुमार ने आज तक सिर्फ एक फिल्म ही साथ में की है। फिल्म का नाम जानी दुश्मन था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...