1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. खुद को अमिताभ बच्चन का दूसरा बाप कहने वाले इस एक्टर से डरते थे किशोर कुमार

खुद को अमिताभ बच्चन का दूसरा बाप कहने वाले इस एक्टर से डरते थे किशोर कुमार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुद को अमिताभ बच्चन का दूसरा बाप कहने वाले इस एक्टर से डरते थे किशोर कुमार

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  फिल्म ‘परवरिश’, ‘छोटी बहन’ और ‘ससुराल’ की जबरदस्त कामयाबी से कॉमेडियन महमूद के अभिनय का सिक्का चलने लगा और महमूद लोगों के लिए भाईजान बन गये। जिस महमूद को लोगों ने ब्रेक देने से मना किया था उसी महमूद ने कई लोगों को ब्रेक देकर हिंदी सिनेमा के फलक पर उस एक्टर को चमका दिया था।

अपने जमाने के सबसे महंगे कॉमेडियन में महमूद की गिनती होने लगी थी। और कहते है कि महमूद के पास एक दर्जन से ज्यादा लग्जीरियस कारों का बेहतरीन कलेक्शन था। उस दौर में महमूद और किशोर कुमार ही ऐसे थे जो किसी से नहीं डरते थे। पर आप जान के हैरान हो जाएंगे कि किसी ने ना डरने वाले महमूद और किशोर कुमार एक-दूसरे ही काफी डरते थे।

महमूद के मुताबिक किशोर कुमार ऐसे कलाकार थे जो कभी भी कुछ भी कर जाते थे और ठीक वैसा ही किशोर कुमार की मानें तो महमूद के आगे वो कुछ नहीं थे इसीलिए शुरु-शुरु में किशोर दा भी महमूद के साथ स्क्रीन शेयर करने में काफी डरते थे। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब किशोर कुमार ने महमूद को लेकर अपनी सबसे कामयाब फिल्म ‘पड़ोसन’ बनायी थी।

इस फिल्म में किशोर कुमार और महमूद की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं था। अब कहते तो ये भी है कि इन दोनों के सामने बड़े-बड़े एक्टर के पसीने छूट जाते थे। पर ये दोनों हर सीन को आसान बना देते थे। फिल्म पड़ोसन के अलावा ये दोनों ‘साधू और शैतान’, ‘प्यार किये जा’ फिल्म में नजर आये थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...