1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खुशबू सुंदर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा – कांग्रेस ने मुझे केवल एक अभिनेत्री के तौर पर देखा

खुशबू सुंदर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा – कांग्रेस ने मुझे केवल एक अभिनेत्री के तौर पर देखा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशबू सुंदर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा – कांग्रेस ने मुझे केवल एक अभिनेत्री के तौर पर देखा

कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के साथ आने वाली खुशबू सुंदर ने मंगलवार को कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब वो कहते कि उन्होंने मुझे केवल एक अभिनेत्री के तौर पर देखा। क्या उन्होंने तब मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं देखा था।

जब मैं कन्याकुमारी से दिल्ली, कोलकाता से बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश जा रही थी। सुंदर ने कहा, अब जब मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और वो कह रहे हैं कि मैं केवल एक अभिनेत्री हूं।

सुंदर ने आगे कहा कि इससे उनकी मानसिकता प्रदर्शित होती है कि कांग्रेस में अहंकार और पुरुष वर्चस्व वाली ऐसी सोच है कि एक महिला को बुद्धिमान नहीं होना चाहिए, ऐसी सोच कि एक महिला को अपनी ही क्षमता में भी शीर्ष तक नहीं उठना चाहिए और अगर वह शीर्ष पर है तो उसे एक बेवकूफ की तरह व्यवहार करना चाहिए।

द्रमुक से कांग्रेस और फिर कांग्रेस से भाजपा में आने के साथ यह उनकी तीसरी राजनीतिक पारी है। तमिलनाडु में कम राजनीतिक प्रभाव रखने वाली भाजपा को आस है कि खुशबू के आने से यहां उसकी ताकत बढ़ेगी क्योंकि देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में वहां फिल्मी सितारों का ज्यादा असर है।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुंदर ने कहा था कि मुझे अहसास हो गया है कि यदि देश को सही दिशा में ले जाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे किसी व्यक्ति की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...