1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खुशबू सुंदर ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज कांग्रेस का हाथ छोड़ा, पढ़े

खुशबू सुंदर ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज कांग्रेस का हाथ छोड़ा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशबू सुंदर ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज कांग्रेस का हाथ छोड़ा, पढ़े

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने अब से थोड़ी देर पहले सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर दबाए जाने का आरोप लगाया है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खुशबू सुंदर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकती हैं।

आपको बता दें कि आज सुबह से ही इसकी अटकलें लगायी जा रही थी कि खुशबू सुंदर इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।

इस्तीफा तो उन्होंने सोनिया गांधी को सौंप दिया है। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि खुशबू बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।

उन्होंने इस्तीफे में कहा कि बड़े पदों पर बैठ कुछ लोगों का जमीनी स्तर के लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है या वे जानते नहीं हैं कि पार्टी की वास्तविक स्थिति क्या है।

एक समय पर कांग्रेस को अपना घर बताने वाली खुशबू इससे पहले भी कई पार्टियों से जुड़ी हैं। वह 2010 में DMK में शामिल हुई थीं, जब DMK सत्ता में थी।

उस समय, अभिनेत्री ने कहा था, “मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।”

कांग्रेस में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा था मुझे लगता है कि मैं अपने घर में हूं। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकती है और देश को एकजुट कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...