{ उधम सिंह नगर से अनुज कुमार शर्मा की रिपोर्ट }
दिल्ली में हुए दंगों के बाद सीमांत क्षेत्र में होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए पुलिस ने आज पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।

पुलिस ने मिश्रित आबादी के इलाकों में फ्लैग मार्च कर शक्ति प्रदर्शन किया। और हुड़दंगियों को संदेश दिया कि होली के पर्व पर खलल डालने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है सीमा क्षेत्र में होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में पीएचसी भेजी गई है।

आज पुलिस और पीएसी ने पूरे शहर में खासकर मिश्रित आबादी के इलाकों में फ्लैग मार्च कर उद्यमियों को संदेश दिया है कि होली के पर्व में खलल डालने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।