राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को संभालेंगे।
आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। उसके बाद 11.30 बजे विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। बता दें कि, चुनाव के नतीजे आने से पहले सभी एग्जिट पोल्स ने आप का सरकार बनाने का दावा किया था। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई दिग्गज नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया था।
साथ ही बीजेपी को 70 में से केवल आठ सीटें ही मिल पाई। तो वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी अपना खाता नहीं खोल पाई।