1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केजरीवाल पाक के PM के भाषा बोल रहे हैं- CM योगी

केजरीवाल पाक के PM के भाषा बोल रहे हैं- CM योगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल पाक के PM के भाषा बोल रहे हैं- CM योगी

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं पार्टियों ने दिल्ली में सरकार बनने के लिए अपने-अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में आयोजित जनसभा में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। योगी ने केजरीवाल पर पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लेने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, क्या इस बारे में पाकिस्तान फैसला करेगा कि भारतीय किसे वोट देंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल उसी सुर में बोलते हैं जिस सुर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अनुच्छेद 370 पर बोलते हैं। जैसे की आप सबने पाकिस्तान के मंत्री केजरीवाल के पक्ष में बोल रहे है।

साथ उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान चाहता है कि, भारत के लोग बीजेपी को वोट न दें। इसके साथ सीएम योगी ने कहा कि, दिल्ली की जनता भारी बहुमत से बीजेपी को वोट दें। बीजेपी के दिल्ली में सरकार बनने के बाद यह के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा। दिल्ली के बच्चों को अच्छी और सस्ती शिक्षा मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...