1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जंतर-मंतर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल

जंतर-मंतर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जंतर-मंतर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमवार को पंजाब के किसान कृषि कानून 2020 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानून को लेकर देश के हर हिस्से में प्रदर्शन जारी है और इस प्रदर्शन का समर्थन राजनीतिक दल कर रही है।

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे, जहां पर आज पंजाब के किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कृषि बिल वापस लेने की मांग कर रहे है।

यहांं पर अरविन्द केजरीवाल ने किसानों की रैली को संबोधित करते हुए केंद्र से लेकर पंजाब सरकार तक पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कृषि कानून 2020 को वापस लेने और एमएसपी कानून लाने की बात कही।

उन्होंने कहा ये जो कृषि कानून केंद्र सरकार लाई है ये किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। केंद्र सरकार इन किसान कानूनों को वापस ले और एमएसपी कानून लाए।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, किसान विरोधी कानूनों का विरोध करने आज पंजाब से किसान जंतर मंतर आ रहे हैं। किसानों की मांग है कि बिना उनकी मर्जी और मशवरे से बनाए कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस ले। आम आदमी पार्टी किसानों की मांग और हितों के साथ खड़ी है। मैं भी जंतर-मंतर जा रहा हूं, आप सब भी आइए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...