1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कटरीना-विक्की बने माता-पिता, शाम कौशल ने जताई खुशी

कटरीना-विक्की बने माता-पिता, शाम कौशल ने जताई खुशी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया।विक्की के पिता शाम कौशल ने दादा बनने की खुशी जाहिर की।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कटरीना-विक्की बने माता-पिता, शाम कौशल ने जताई खुशी

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया। इस खबर से बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई है और तमाम सितारे इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

शाम कौशल ने जताई खुशी

विक्की कौशल के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा “कल से मैं भगवान का अपने परिवार पर इतनी कृपा करने के लिए जितना भी धन्यवाद करूं, वह उनकी कृपा के मुकाबले कम है। भगवान बहुत दयालु हैं। ईश्वर की कृपा मेरे बच्चों और सबसे छोटे कौशल पर बनी रहे। हम सब बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहे हैं। दादा बनकर बहुत खुश हूं। भगवान सबका भला करें।”

चार साल बाद माता-पिता बने विक्की-कटरीना

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद कटरीना ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब शादी के करीब चार साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिससे दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

शाम कौशल का शानदार करियर

शाम कौशल ने अपने करियर की शुरुआत स्टंटमैन के रूप में की थी और 1990 में मलयालम फिल्म इंद्रजालम से एक्शन डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, भाग मिल्खा भाग, पीके, पद्मावत, संजू, टाइगर जिंदा है और सिम्बा जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक्शन निर्देशन किया। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...