इस देश के पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की इच्छा शक्ति से जो काम कश्मीर में आज हो रहे है उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आपको बता दे, की साल 2019 में जैसे ही बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला तो उनके ऊपर देश के करोड़ों लोगों के सपने पूरे करने का दारोमदार था।
जुलाई आते आते जिस तरह सेना की तैनाती कश्मीर में बढ़ा दी गई उससे साफ़ लगने लगा की राज्य में कुछ बड़ा होने वाला है। इसी के बाद संसद के मानूसन सत्र में अचानक से गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाने का एलान कर दिया।
उनके इस निर्णय से कश्मीर की कई पार्टियां जिनकी रोजी रोटी ही लोगों को भड़काकर चलती थी वो बेरोजगार हो गई वहीं देश के करोड़ों लोगों की इच्छा भी पूरी हुई ! जो सपना जो आज से 55 साल पहले बीजेपी ने देखा था वो सपना पीएम मोदी ने पूरा कर दिया।
अगर वर्तमान की बात करे तो कश्मीर में धारा 370 हटे एक साल से भी अधिक का समय हो गया है और ऐसे में कश्मीर अब विकास की उस धारा पर बह चला है जिस पर उसे आज से सालों पहले जाना था।
आपको बता दे की एक तरफ विकास कार्य पूर्ण गति से हो रहे है वहीं दूसरी और सेना आतंकियों का सफाया करने में जुटी हुई है , इस बाबत हम आपको कुछ आकंड़े देते है।
आपको बता दे, इस वर्ष अब तक 75 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 180 आतंकियों को ढेर किया गया है। इसके अलावा कई ऐसे युवा है जिनको समझाकर मुख्यराह में ले आया गया है।
कश्मीर में अब सेना के ऊपर कोई पत्थर नहीं फ़ेंक रहा है। शायद अब उन लोगों को भी इस बात का यकीन हो चला है की रास्ता अब सरकार के साथ आगे बढ़ने से ही खुलेगा। आम कश्मीरी अब उस राह पर चल पड़ा है जो रास्ता आज से सालों पहले पूर्व पीएम अटल जी ने दिखाया था।
वो पहले पीएम थे जिन्होंने आम सभा में ये कहने की हिम्मत की थी की कश्मीर का दर्द दिल्ली का दर्द है और कश्मीर के लोगों को मुख्यधारा में लाने की सबसे अधिक कोशिश उन्ही के कार्यकाल में हुई।
पीएम मोदी ने अब कैबिनेट में अपने साथी रहे मनोज सिन्हा को राज्यपाल बनाकर भेजा है और जल्द ही आने वाले समय में उन्हें चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है और इस बार पूरी उम्मीद की जा रही है की जल्द ही वादियों में चुनाव का शोर शराबा गूंज उठेगा।
आपको बता दे की कल ही राज्य में बने 10 नए पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया गया। मनोज सिन्हा ने कहा कि राज्य के दूरदराज और सीमांत क्षेत्रों में बने 10 नए पुलों से प्रदेश में आर्थिक विकास तेजी से होगा और ये पुल प्रदेश के लिए वरदान साबित होंगे।
इसके लिए मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि ये पुल राज्य के दूर-दराज के इलाकों में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे।
धारा ३७० हटने के बाद देखा जाए तो अब वो सारे विकास के मौके कश्मीर के नागरिकों को मिल रहे है जो पहले उन्हें नहीं मिलते थे। अब बस उस दिन का इंतजार है जिस दिन आतंक रुपी असुर का हमारी सेना पूरी तरह से खात्मा करेगी और कश्मीर की वादियां पुन: पर्यटकों के शोर से गुलजार हो उठेगी।