देशभर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश का हर इंसान अपनी-अपनी तरफ से हर संभव मदद का योगदान दें रहा है। वहीं ऐसा ही एक वाक्या कश्मीर से सामने आया है। जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। कोरोना को मात देने के लिए कश्मीर के होटल मालिक ने अपने होटल की चाबी प्रशासन को सौंप दी है।
डल झील स्थित इस होटल के मालिक सुहैल बुखारी ने क्वारंटाइन केंद्र बनाने के लिए प्रशासन को सौंप दिया है। गौरतलब है कि जब बाहर से आने वाले छात्रों के लिए क्वारंटाइन केद्र को स्थापित करने के लिए नामी प्रतिष्ठान के प्रबंधको ने एतराज जताया, तो इसकी खबर जब सुहैल बुखारी को मिली तों उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन श्रीनगर से संपर्क किया और उन्हें क्वारंटाइन केंद्र बनाने के लिए अपने अलीशान होटल सौंप दिया।
जिला उपायुक्त श्रीनगर डाॅ. शाहिद इकबाल चौधरी से खुद ट्वीट कर होटल की तस्वीर शेयर करते लिखा कि टाइगर जिंदा है, हमें सुहैल बुखारी की सराहना करनी चाहिए जिन्होंने हमारी मदद के लिए अपने होटल की चाबी सौंप दी।