1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कशिश नाज व तरुण गुप्ता सहित कई छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाई जगह, पलेरा का नाम किया रोशन

कशिश नाज व तरुण गुप्ता सहित कई छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाई जगह, पलेरा का नाम किया रोशन

कशिश और तरुण के अलावा आसिफा बानो: 98.4% अंकों के साथ प्रदेश में 8वां स्थान, चमन रजा: 98% अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान, निवेदिता खटीक: 90% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

By: Naredra 
Updated:
कशिश नाज व तरुण गुप्ता सहित कई छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाई जगह, पलेरा का नाम किया रोशन

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में पलेरा के होनहारों ने सफलता का नया इतिहास रचा है। नगर की कशिश नाज और तरुण गुप्ता ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट) में छठवां स्थान प्राप्त कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों ही छात्रों ने 98.8% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सिर्फ कशिश और तरुण ही नहीं, बल्कि नगर के अन्य बच्चों ने भी टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की है। आसिफा बानो: 98.4% अंकों के साथ प्रदेश में 8वां स्थान, चमन रजा: 98% अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान, निवेदिता खटीक: 90% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से कोई प्रोफेसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर।

सफलता के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए कशिश नाज ने बताया कि वे भविष्य में प्रोफेसर बनकर शिक्षा की अलख जगाना चाहती है। वहीं तरुण गुप्ता और चमन रजा ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जताई है। आसिफा बानो ने नीट (NEET) और जेईई (JEE) की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

छात्रों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने सभी बच्चों को बुलाकर मिठाई खिलाई और फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, उपाध्यक्ष रानी तिवारी ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं के घर पहुँचकर उन्हें प्रशस्ति पत्र, फूल-माला और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने संस्था के प्राचार्य कौशल राजपूत को भी इस सामूहिक सफलता के लिए बधाई दी।

टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...