1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. काशीपुर: क्वारेन्टीन खिड़की की ग्रिल तोड़कर दो कोरोना संदिग्ध फरार

काशीपुर: क्वारेन्टीन खिड़की की ग्रिल तोड़कर दो कोरोना संदिग्ध फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
काशीपुर: क्वारेन्टीन खिड़की की ग्रिल तोड़कर दो कोरोना संदिग्ध फरार

{ काशीपुर से रफी की रिपोर्ट }

काशीपुर में क्वॉरेंटाइन किए गए दो कोरोना संदिग्ध फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी राजेश भट्ट के मुताबिक दोनों संदिग्धों के परिवार वालों से संपर्क साधा जा रहा है जल्द ही इन्हें पुनः क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा।

दरअसल यूपी के बिजनौर निवासी सुखबीर सिंह व नैनीताल के हल्द्वानी निवासी मोहम्मद यूनिस को उत्तराखंड के बॉर्डर से गुरुवार की देर रात पकड़ा था। जिसके बाद दोनों संदिग्धों को आईआईएम का हॉस्टल में बनाए गए एकांतवास सुविधा केंद्र में क्वॉरेंटाइन किया गया था।

दोनों संदिग्ध आज बाजपुर रोड स्थित आईआईएम के हॉस्टल में बनाए गए क्वारटाइंन से आज सुबह कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए। खिड़की तोड़कर भागने की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि दोनों संदिग्धों के परिजनों से संपर्क साधा जा चुका है जल्द ही दोनों संदिग्ध पुनः क्वॉरेंटाइन कर दिए जाएंगे। आपको बताते चलें कि काशीपुर में दो क्वारटाइंन सेंटर में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को रखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...