{ काशीपुर से रफ़ि खान की रिपोर्ट }
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले की तैयारियों को लेकर काशीपुर में स्थानीय अधिकारियों ने एक बैठक आयोजित की। जिसमें आगामी 25 मार्च को शुरू होने वाले चैती मेले को लेकर मंथन किया गया। बता देंगे उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध चैती मेला काशीपुर में विगत लंबे समय से संचालित होता आ रहा है।

जिसमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु नवरात्र के समय लगने वाले चैती मेले में माता के दर्शन करने के लिए काशीपुर के चैती मेले में आते हैं। चैती मेले की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। जिसको लेकर स्थानीय अधिकारियों ने चैती मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंडी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की।

बैठक में सफाई, पानी, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। बैठक में विधायक हरभजन सिंह चीमा, नगर निगम की मेयर उषा चौधरी, एसडीएम, एआरटीओ समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने बताया कि प्रशासन द्वारा विगत वर्ष से चैती मेले के बागडोर प्रशासन के हाथ में आई है।

इस बार चैती मेले को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं जिसको लेकर बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों के सहयोग से काशीपुर के चैती मेले को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।