{ काशीपुर से रफी खान की रिपोर्ट }
मारिया एसंपूटा स्कूल के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आज नगर की सड़कों पर व कोतवाली में पहुंचकर महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार व भ्रूण हत्या को लेकर नुक्कड़ नाटक किया।
जिसमें तरह-तरह से हो रही महिलाओं पर अत्याचार को लेकर छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, यहां बता दें कि मारिया स्कूल ने इस तरह का जो बीड़ा उठाया है उसकी लोगों ने सहारना करते हुए स्कूल के छात्र छात्राओं को बधाई दी है।

स्कूल अगर इसी तरीके से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर क्षेत्र में हो रही महिलाओं के ऊपर अत्याचार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करें तो वह दिन दूर नहीं जब समाज के सभी बच्चे बच्चियां महिलाएं सुरक्षित नजर आएंगी।
इसी के साथ ही कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने भी छात्राओं को कोतवाली में सीसीटी कैमरे दिखाकर और कोतवाली में घुमा कर बताया कि महिलाओं को जिस तरीके से हमारा समाज सम्मान देता है उसी तरीके से लोग उनको सम्मान देने लगे तो महिलाएं व बच्चे सुरक्षित नजर आएंगे।