1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. काशीपुर: लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

काशीपुर: लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
काशीपुर: लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

{ काशीपुर से रफी की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के बड़ते खतरे को रोकने के लिए जहां सरकार द्वारा जारी लोक डाउन को प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पालन कराने को हर जतन कर रहे है तो वहीं कुछ लोग इस नियम का पालन न इसकी धज्जियां उड़ाने से भी गुरेज नहीं कर रहें हैं।

ऐसा ही एक मामला काशीपुर में सामने आया। जहाँ एक गुरूद्वारे में लॉक डाउन का उलंघन कर शादी करवा रहे गुरूद्वारे के ग्रंथी व दूल्हा दुल्हन समेत कई लोगों को आई टी आई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ सीआरपीसी और धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।

वीओ- दरअसल काशीपुर के आईटीआई पुलिस को आज सूचना मिली थी कि अजीतपुर गांव स्थित गुरूद्वारे में ग्रंथी शादी करवा रहे है। जहां गुरूद्वारे में लोगों की खासी भीड़ जमा हो धारा 144 का उलंघन कर रही है।

सूचना पर आई टी आई थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुरुद्वारे के ग्रंथी जरनैल सिंह , बाजपुर बन्ना खेड़ा दूल्हा बनकर आए सतनाम सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह , दुल्हन अंशप्रीत समेत पांच नजदीकी रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जबकि कई अन्य मौके से फरार हो गए, आई टी आई थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...