1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. काशीपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

काशीपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
काशीपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

{ काशीपुर से रफ़ि खान की रिपोर्ट }

काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई व रसोई गैस पर 150 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने का जमकर विरोध किया।

विरोध के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला आप के हवाले किया। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता को विकास के नाम पर महंगाई का तोहफा दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज किसान कर्ज में डूब रहा है और व्यापारी जीएसटी के बोझ तले दबता जा रहा है। संदीप सहगल ने बताया कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करके जनता की खून पसीने को चूसने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही रसोई गैस सिलेंडरों के दामों की बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...