{ काशीपुर से रफी खान की रिपोर्ट }
काशीपुर में पुलिस की छवि को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक होमगार्ड ने गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसे उठाने की धमकी दी।
जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि विगत दिनों आईटीआई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सतविंदर सिंह नाम का युवक की लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है और पुलिस को बताए जाने पर उसे उठा ले जाने की धमकी देता है।

जिसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटा कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी होमगार्ड सतविंदर सिंह के खिलाफ धारा 354, 506 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि आरोपी होमगार्ड के बारे में जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।