कासगंज में बुधवार को तैय्यबपुर की एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। लगातार संक्रमितों के मिलने के कारण जिले में यह गांव हॉटस्पॉट बन गया है। पूरे गांव की जिला विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है। अभी तक यहां पर सबसे ज्यादा नौ लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
तैय्यबपुर गांव में पिछले माह हरियाणा से दो युवक बाइक से आए थे। दोनों ही कोरोना संक्रमित थे। इन युवकों के परिवार में भी कोरोना का संक्रमण फैला और परिवार के 6 अन्य लोग संक्रमित पाए गए। पिछले दिनों एक ग्रामीण बारबर भी इसी गांव का संक्रमित पाया गया।