{ कासगंज से मनोज पाराशर की रिपोर्ट }
जनपद कासगंज में शिक्षा विभाग द्वारा निष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमे जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में विकास खंड के सारे क्षेत्र के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमे सभी शिक्षकों ने अलग अलग ग्रुप में बैठ कर अपने अपने टीम के लोगो के साथ चार्ट बनाये गए।
वही शिक्षकों को किस तरह से छात्र छात्राओ को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाये उसके बारे में भी बताया गया। वही छात्रों के व्यवहार को किस तरह से विकास किया जाए इसकी भी जानकारी दी गयी है।

इसके बारे भी शिक्षकों को बताया गया। इस कार्यक्रम में विकास खंड स्तर पर ये प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे है।
जिसमे 50 -50 शिक्षकों का ग्रुप बनाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमे नाश्ता और लंच की भी व्यवस्था की गयी है, तनिमा उपाध्याय जो की एक शिक्षिका है उन्होंने बताया कि ये निष्ठा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे बताया जा रहा है कि हम किस तरह से बच्चो के विकास को आगे बढ़ा सके।