{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज. एसपी कसुशील घुले के निर्देश पर सीओ सिटी आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सट्टा करने वाले लोगो के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने सट्टा करते दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से पुलिस ने सट्टे के काम मे प्रयोग हो रहे लेपटॉप कीबोर्ड कैलकुलेटर और सट्टे की पर्चियां सहित चार हजार रुपये की नगदी बरामद की है।
आपको बतादे पकड़े गए दोनों आरोपी मोहित ओर गौतम है जो कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित एक मकान में सट्टा करने का काम किया करते थे।

जिन्हें पुलिस टीम ने छापामार कर मौके से गिरफ्तार किया है। बही सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस की इस कार्यवाही में सट्टा करने वाला एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जिसका नाम राज माहेश्वरी है जिसकी तलाश की जा रही है।
आपको बतादे फरार आरोपी राज माहेश्वरी का एक बड़ा आपराधिक इतिहास भी है और फरार आरोपी बीते दिनों सट्टा जुआ के कारोबार में हुए बॉबी जैन हत्या कांड में जेल भी जा चुका है।

आपको बता दे कि पुलिस का सट्टे के खिलाफ चला अभियान से शहर के सटोरियों में हड़कम्प मचा हुआ है बही सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि शहर में कही भी सट्टा जुआ नही होने दिया जाएगा और जो लोग इस कार्य को करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।