{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू लगाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में जनता कर्फ़्यू का असर पूरी तरह से दिखाई दिया।

सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, तो वही रेलवे स्टेशनों परं ट्रेनो और बस स्टैंडो पर बसों के पहिए थम गए। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 22 मार्च को सुबह सात बजे से नौ बजे तक जनता कर्फ़्यू लगाने के निर्देश दिए थे।

इसका असर कासगंज जनपद की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। हर कोई चाहता है कि कोरोना से नहीं डरना है, सिर्फ कोरोना को देश से भगा देना है। इसी उद्देश्य को लेकर आज जनता कर्फ़्यू का असर पूरी तरह से दिखाई दे रहा है।