1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कर्नाटक : विधानसभा में बोलते वक्त खुल गई पूर्व सीएम सिद्धारमैया की धोती, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

कर्नाटक : विधानसभा में बोलते वक्त खुल गई पूर्व सीएम सिद्धारमैया की धोती, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

अभी तक आपने ऐसे कई Opps मोमेंट की खबरें पढ़ी या देखी होंगी, जिसमें कोई एक्टर या एक्ट्रेस किसी प्रोग्राम या फोटोशूट के दौरान Opps मोमेंट को शिकार हो जाते है। लेकिन आज हम जिनकी बात कर रहे है, वो हैं कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया। जिन्हें विधानसभा में बोलते वक्त Opps मोमेंट का शिकार होना पड़ा।

By: Amit ranjan 
Updated:
कर्नाटक : विधानसभा में बोलते वक्त खुल गई पूर्व सीएम सिद्धारमैया की धोती, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

नई दिल्ली : अभी तक आपने ऐसे कई Opps मोमेंट की खबरें पढ़ी या देखी होंगी, जिसमें कोई एक्टर या एक्ट्रेस किसी प्रोग्राम या फोटोशूट के दौरान Opps मोमेंट को शिकार हो जाते है। लेकिन आज हम जिनकी बात कर रहे है, वो हैं कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया। जिन्हें विधानसभा में बोलते वक्त Opps मोमेंट का शिकार होना पड़ा। दरअसल, सिद्धारमैया विधानसभा में अपनी बात रख रहे थे, तभी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता डीके शिवकुमार ने खड़े होकर उन्‍हें टोका। डीके शिवकुमार ने कहा कि आपकी धोती गिरने वाली है। इसके बाद उन्होंने फौरन धोती कसते हुए कहा कि कोविड-19 से उबरने के बाद उनका वजन 4-5 किलोग्राम बढ़ गया है। इस वजह से पेट का साइज बढ़ गया और इस वजह से उनकी धोती खुल गई मंत्री केएस ईश्वरप्पा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी धोती उतर गई ईश्वरप्पा।

वहीं, जब ट्रेजरी बेंच से किसी ने मदद की पेशकश की तो सिद्धारमैया ने जवाब दिया, चूंकि आप दूसरी तरफ बैठे हैं, इसलिए मैं आपसे मदद नहीं मांगूंगा। आपको बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

महंगाई को लेकर सिद्धरमैया ने लगाया ‘आपराधिक लूट’ का आरोप

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया द्वारा उठाए गए महंगाई के मुद्दे पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सिद्धरमैया ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर ”आपराधिक लूट” का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर विधानसभा सत्र आयोजित करने की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा का सत्र छह महीने के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

सिद्धारमैया ने कहा कि, ‘सभी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं चाहे वह चावल, दाल, सीमेंट, लोहा, गैस, पेट्रोल या डीजल हो … पिछले दो वर्षों से लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। स्थिति ऐसी है कि आम आदमी और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो रहा है।’ सत्र के पहले दिन 13 सितंबर को बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंच कर मूल्य वृद्धि के खिलाफ उनके विरोध की आलोचना करने को लेकर सिद्धरमैया ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया और कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1973 में ईंधन की कीमतों में सात पैसे की वृद्धि के विरोध में इसी तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ गुस्सा जताया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, ‘वाजपेयी ने तब कीमतों में वृद्धि को आपराधिक लूट करार दिया था। अब मुझे इस सरकार के लिए क्या शब्द इस्तेमाल करना चाहिए? मैं भी उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करूंगा- इस राज्य और केंद्र की सरकार आपराधिक लूट में लिप्त है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...