1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Karishma Kapoor की हमशक्ल को देखकर धोखा खा जाएंगे, देखें VIDEO

Karishma Kapoor की हमशक्ल को देखकर धोखा खा जाएंगे, देखें VIDEO

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Karishma Kapoor की हमशक्ल को देखकर धोखा खा जाएंगे, देखें VIDEO

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

पाकिस्तान : कहते हैं कि एक शक्ल के सात लोग होते हैं । कई फिल्मी सितारों के हमशक्ल सामने आए हैं । इसी बीच एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । वह हूबहू बॉलिवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की तरह लग रही है । जी हां, इस तरह बात पर विश्वास करना मुश्किल होगा । लेकिन इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर आप भी ये मानने को मजबूर हो जाएंगे ।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पाकिस्तान की एक लड़की का है । जो आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं । बता दें कि करिश्मा की तरह दिखने वाली इस लड़की का ये वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

वीडियो में दिख रही ये लड़की न केवल करिश्मा की तरह दिखती है । बल्कि, उनकी तरह गेटअप लेकर यानी तैयार होकर वीडियो बनाती है । इतना ही नहीं, उसके एक्सप्रेशंस भी करिश्मा से बिल्कुल मैच करते हैं । वह करिश्मा की ही तरह गोरी, सुंदर और नीली आंखों वाली है ।
इस लड़की का नाम हिना खान है । हिना पाकिस्तान में इन दिनों धूम मचा रही है । इन वीडियो को देखकर आपकी ही तरह सोशल मीडिया पर कई लोग धोखा खा गए थे ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

आपको बताते चलें कि हिना खुद को करिश्मा की सुपर फैन बताती है । उनका कहना है कि उनको अच्छा लगता है जब लोग उनकी तुलना करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेस के साथ करते हैं। हिना को करिश्मा की तरह कहलाना पसंद है ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

सोशल मीडिया पर हिना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । इंस्टाग्राम पर हिना के 36.7 फॉलोअर्स हैं । वहीं, टिक टॉक पर 2.9 मिलियन लोग हिना को फॉलो करते हैं । सोशल मीडिया यूजर्स को हिना की वीडियो खूब पसंद आती है । यूजर्स यूं करिश्मा के गेटअप में हिना के वीडियो बनाने का अंदाज खूब भाता है । फैंस उनकी वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट करते रहते हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...