मुंबई: बॉलीवुड की हॉट डीवा में से एक करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। करीना को अक्सर आपने देखा होगा कि वो बेझिझक अपने मन की बात सभी के सामने रख देती है। सिर्फ इतना ही नहीं कई बार तो करीना अपने पति सैफ अली खान से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ शेयर करने से नहीं हिचकिचाती हैं। ऐसे ही हाल ही में एक शूट के दौरान करीना ने अपने बेडरुम सीक्रेट का खुलासा करते हुए सभी को चौंका दिया है। तो चलिए जानते है आखिर क्या है करीना के बैडरुम का सीक्रेट जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।
साल 2012 में करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले भी दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं वहीं शादी के बाद इस कपल के बीच रोमांस और ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को इनके रोमांटिक किस्से के बारे में जानना अच्छा लगता है। अब करीना ने अपने फैंस के साथ अपनी बेडरुम की जानकारी भी शेयर कर दी है।
जी हां करीना ने बताया कि वो बिस्तर पर सोने से पहले तीन चीजें लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा कि, ‘बेड पर सोने से पहले मुझे तीन चीजें चाहिए एक वाइन की बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान’। उनकी बात सुनकर शूट पर मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि करीना को इन सारी बातों को बताने में कोई झिझक महसूस नहीं हुई।
आगे करीना ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर जवाब कुछ और हो सकता है। मुझे इसके लिए प्राइज मिलना चाहिए’। अब करीना के इस जवाब को जानकार फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
करीना ने इसी साल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। बेटे को जन्म देने के बाद करीना एक बार फिर काम पर लौट चुकी हैं। करीना उन मेहनती एक्ट्रेस में से एक है जो अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड में भी लगातार काम करती रही। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही करीना ने आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग खत्म की थी। उम्मीद है कि ये फिल्म इस साल दिसबंर के महीने में रिलीज होगी।