1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन से गिरा बच्चा,कानपुर के हैलेट में भर्ती

उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन से गिरा बच्चा,कानपुर के हैलेट में भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन से गिरा बच्चा,कानपुर के हैलेट में भर्ती

कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट पुष्पक एक्सप्रेस की आपातकालीन खिड़की के पास खड़ी बच्ची ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। पिता ने चेनपुलिंग कर गाड़ी रुकवाई। घायल अवस्था मे बच्ची को लेकर ट्रेन से रेलवे सिविल अस्पताल लाये यहां से कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया।

शहर कोतवाली के मोहल्ल एबी नगर निवासी मो. मेराज अपनी पत्नी व पांच साल की बेटी फलक के साथ  एक्सप्रेस से उन्नाव वापस लौट रहे थे। मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास आपातकालीन खिड़की के पास खड़ी बेटी ट्रेन में झटका लगने से वह नीचे गिरकर घायल हो गई। पिता ने चेनपुलिंग कर ट्रैन रुकवाई और बच्ची को उठाया। कानपुर हैलट रेफर कर दिया। यहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...