{ कानपुर से इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट }
इस वक़्त देश में कोरोना का संकट है और इक्कीस दिन का लॉकडाउन है, ऐसे में गरीब और बेसहरा लोगों की मदद करने के लिए जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कहा था इस आपदा के समय मानव सेवा करने के लिए लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

इस आपदा की स्थिति में आगे आए और देश सेवा करें। उनकी इस अपील पर आज विभिन्न संगठनों तथा औद्योगिक इकाइयों द्वारा जिला प्रशासन का सहयोग किया गया जिसके क्रम में गोल्डी मसाले की तरफ से 11 लाख रुपये का चेक, पारले जी बिल्कुट कम्पनी ने एक लाख बिस्कुट के पैकेट जिला प्रशासन को देने के लिए कहा।
वही रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस बोर्ड की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री को इस कोविड 19 आपदा के लिए एक यूनिट खोलेने के निर्देश रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिले थे।

जिसके क्रम में कोविड 19 से लड़ने के लिए पी0पी0ई0 पर्सनल प्रोटेक्शन एक्यूमेंट इसके तहत मास्क ,हेड कवर, शू कवर,बेड सीट आदि का निर्माण मानक के अनुरूप तैयार किया जा रहा है जिसकी प्रथम खेप जो आज बनकर तैयार हुई थी जिसे जिलाधिकारी कानपुर नगर को सौपा।