बिहार चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनाव दिलचस्प होते जा रहे है। आपको बता दे की इस बार के चुनावों में बीजेपी और जेडीयू एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है और एलजेपी इस बार गठबंधन से बाहर हो गई है।
दरअसल चिराग पासवान ने शुरू से ही नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर रहे है और उन्होंने इस बार साफ़ शब्दों में बीजेपी को कह दिया था की वो नितीश के खिलाफ अपने लोग खड़े करने वाले है।
हालांकि इस बाबत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक मीटिंग भी की थी लेकिन उसमे कोई ठोस फॉर्मूला सामने निकल कर नहीं आया। इसके बाद आख़िरकार बीजेपी ने एलान किया वो इस चुनाव में एलजेपी का साथ छोड़ रही है।
लगे हाथ एलजेपी ने भी एलान कर दिया की वो उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां जेडीयू मैदान में है। इस तरह से माना जा रहा है की लगभग 143 सीटों पर जेडीयू के खिलाफ एलजेपी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है।
वहीं इस बार चुनाव में कन्हैया कुमार की भी एंट्री हो गई थी। कन्हैया कुमार साल २०१६ में जेनएयू में हुए एक देशविरोधी प्रोग्राम का चलते चर्चा में आ गए थे। उसी के बाद से वो लगातार बीजेपी और उनकी नीतियों के खिलाफ हमलावर है।
जहाँ के मज़दूर हज़ारों किलोमीटर पैदल चलते हों और उनके प्रधानसेवक आठ हज़ार करोड़ के विमान से उड़ते हों, ये गर्व का नहीं शर्म का विषय है।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) October 11, 2020
साल 2019 में उन्होंने मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें करारी हार मिली थी। आपको बता दे की बखेरी और तेघड़ा सीट से सीपीआई उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।
उनके साथ छात्र से नेता बने कन्हैया कुमार भी थे। कन्हैया ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में लोगों ने जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन को वोट दिया था और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे।
आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ने मुख्यमंत्री को हैक कर लिया। उन्होंने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तब उन्हें खराब कहा जाता था। जैसे ही वो भाजपा में आए वो शुद्ध हो गए हैं।
उन्होंने मजाक भरे लहजे में कहा की हमें भी ज्यादा देशद्रोही-देशद्रोही कहोगे तो हम भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे और फिर मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप खत्म हो जाएंगे।
आपको बता दें कि सीपीआई राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा है। बखरी और तेघड़ा विधानसभा की सीटें पार्टी के खाते में आई हैं। पार्टी ने बखरी से सूर्यकांत पासवान और राम रतन सिंह को उम्मीदवार बनाया है।