1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अनुराग-तापसी पर 650 करोड़ के घपले को लेकर जांच, कंगना बोलीं- चोर चोर मौसरे भाई

अनुराग-तापसी पर 650 करोड़ के घपले को लेकर जांच, कंगना बोलीं- चोर चोर मौसरे भाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनुराग-तापसी पर 650 करोड़ के घपले को लेकर जांच, कंगना बोलीं- चोर चोर मौसरे भाई

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । कंगना हर मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर रखती हैं । एक बार फिर कंगना का ट्वीट सामने आया है । जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू का टैक्स चोरी मामले में नाम सामने आने पर तंज कसा है ।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो चोर होते हैं वो सिर्फ चोर होते हैं, जो मातृभूमि को बेचकर उसके टुकड़े करना चाहते हैं वो सिर्फ गद्दार होते हैं और जो गद्दारों का साथ देते हैं वो भी चोर होते हैं… क्योंकि चोर-चोर मौसेरे भाई होते हैं और जिससे चोरों को डर लगता है, वह साधारण मानव नहीं नरेंद्र मोदी होता है ।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1367480035343532037?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1367480035343532037%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkangana-ranaut-tweeted-against-taapsee-pannu-and-anurag-kashyap-on-it-raid-case%2F860212

कंगना ने एक और ट्वीट साझा किया है, जिसमें उनका कहना है कि ये सिर्फ टैक्सचोर नहीं बल्कि ब्लैक मनी का बहुत बड़ा लेन-देन हुआ है । क्या उन्हें शाहीनबाग दंगो या गणतंत्र दिवस हिंसा को भड़काने के लिए वह पैसा मिला था… ब्लैक मनी कहां से आई और कहां भेजी गई, जिसका कोई हिसाब नहीं है?’

बता दें कि टैक्स चोरी मामले में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू का नाम सामने आया था । जिसके चलते आयकर विभाग ने उनके यहां छापेमारी की । मामले को लेकर आयकर विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि 3 मार्च यानी बुधवार से 2 बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस, एक एक्ट्रेस और मुंबई की 2 टैलेंट मैनेजमेन्ट कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है । यह छापेमारी मुंबई, दिल्ली, पुणे और हैदराबाद में कुल 28 जगहों पर की जा रही है ।

आपको बताते चलें कि आयकर विभाग को रेड में अब तक 350 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी और 300 करोड़ रुपये की हेराफेरी का पता चला है । वहीं, एक्ट्रेस तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिसिप्ट रिकवर हुई है, जिसकी जांच की जा रही है । इसके अलावा छापेमारी में 7 लॉकर्स का भी पता चला है, जिन्हें विभाग ने सीज कर दिया है । साथ ही फर्जी बिल से 20 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की बात भी सामने आई है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...