बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी बहन निशा अग्रवाल (Nisha Aggarwal) को जन्मदिन की बधाई दी है।
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की तस्वीरें शेयर कर उसे जन्मदिन की बधाई दी। काजल ने अपनी छोटी बहन को सबसे शालीन, और दयालु व्यक्ति बताते हुए कहा कि, उन्हें अपनी छोटी बहन के रूप में निशा पर गर्व है। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्री-वेडिंग पार्टी से बहन के साथ फोटो शेयर की है।
काजल अग्रवाल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मेरी दयालु और खूबसूरत बहन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे तुम पर गर्व है कि तुम मेरी छोटी बहन हो। तुम्हें ढेर सारी खुशियां और सफलता मिले। तुम्हें समस्याओं से लड़ने की ताकत मिले और हमेशा स्वस्थ रहो, तुम्हे ढेर सारा प्यार।”
काजल अग्रवाल द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। काजल के पोस्ट पर उनकी बहन निशा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ”हमेशा सबसे अच्छी शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद बेबी। मुझे आशा है कि, आप जानती हैं कि, मैं भी आपके लिए ऐसा ही महसूस करती हूं। ढेर सारा प्यार।”
बता दें कि, काजल की बहन निशा उनसे उम्र में चार साल छोटी हैं और वो भी उनकी तरह फिल्मों में एक्टिव हैं। इतना ही नहीं निशा अग्रवाल पहले से ही शादीशुदा हैं। निशा अग्रवाल के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है।