दिल्ली में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कई जनसभा में शामिल होंगे। शाम चार बजे सुभाष नगर में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लेंगे, और लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष दूसरी जनसभा के लिए तिलक नगर में स्थित अमर दास पब्लिक स्कूल में शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। इस दौरान वह अगामी चुनाव के लिए लोगों से बीजेपी को भारी संख्या में वोट देने के लिए अपील करेंगे।
इसके बाद वह शालीमार बाग में आयोजित तीसरी जनसभा के लिए वहां से रवाना हो जाएंगे। शाम सात बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। वह जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह अपने संबोधन के दौरान लोगों से अपील करेंगे की बीजेपी को भारी बहुमत से वोट दें।
आपको बताते चलें कि, आठ फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। वहीं चुनाव को लेकर इन दिनों दिल्ली में पार्टियां जोरों शोरों से चुनावी प्रचार करने में जुटी हुई है। बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता चुनावी प्रचार करने में जुटे हुए हैं।