दिल्ली चुनाव की घोषणा होता ही राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रचार में जुट गई हैं। इस मौके पर आज दिल्ली के पांडव नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, हमने जो कहा है, वो किया है। हमने उन कामों को अंजाम दिया जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
बीजेपी के कामों को गिनवाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा की सरकार ने 70 साल से लटके अनुच्छेद 370 और 35A को समाप्त किया है। पहले जम्मू-कश्मीर में वाल्मीकि का बेटा कोई सरकारी नौकरी ज्वाइन नहीं कर सकता था। अगर वो ज्वाइन कर सकता था तो सिर्फ सफाई कर्मचारी के तौर पर। अब अनुच्छेद 370 और 35A हटने के बाद अब वाल्मीकि का बेटा भी जज, डॉक्टर, अफसर और इंजीनियर बन सकेगा।
बीते दिनों में जम्मू कश्मीर में आजादी के बाद बीडीसी की चुनाव पहली बार हुआ। बीजेपी ने इस चुनाव में 80 सीटें जीती हैं, कांग्रेस ने 1 सीट जीती है, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस तो चुनाव से ही बाहर हो गए।
कांग्रेस-आम आदमी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ बोल रहे हैं, लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। महात्मा गांधी ने 1947 में बोला था कि जिनका उत्पीड़न पाकिस्तान में हो रहा है उनको भारत लाकर बसाना चाहिए। 1950 में जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि जो लोग पाकिस्तान में प्रताड़ित हो रहे हैं उनको रिलीफ फंड से पैसे देकर भारत में बसाया जाए।
शरणार्थी भारत सरकार में नौकरी नहीं कर सकते, यहां पढ़ाई नहीं कर सकते, यहां मकान नहीं खरीद सकते, क्योंकि वो यहां के नागरिक नहीं हैं। आप बताइए, उनको बसना हमारी जिम्मेदारी है या नहीं? वोटबैंक की राजनीति के कारण बाग-बाग में बैठने वालों ने इसका विरोध किया और कांग्रेस इनके साथ खड़ी है। भाजपा ने स्पष्ट कहा है कि शरणार्थियों को हम नागरिकता देकर रहेंगे।
कांग्रेस-आम आदमी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ बोल रहे हैं, लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। कांग्रेस ने शरणार्थियों पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करी