1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CAA के बारे में कुछ नहीं जानती कांग्रेस, सिर्फ भ्रम फैला रही है- जेपी नड्डा

CAA के बारे में कुछ नहीं जानती कांग्रेस, सिर्फ भ्रम फैला रही है- जेपी नड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA के बारे में कुछ नहीं जानती कांग्रेस, सिर्फ भ्रम फैला रही है- जेपी नड्डा

नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा देश के अलग अलग राज्यों में जन जागरूक रैली निकाल रही है। इस क्रम में आज उत्तर प्रदेश के आगरा में रैली आयोजिक की गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले कई वर्षों तक भारत की राजनीति में जो हुआ, आजादी के बाद जो निर्णयों हुए, उससे भारत को बहुत नुकसान हुआ। हमें आजादी तो मिली, लेकिन उसके साथ जो फैसले हुए वो भारत के लिए घातक सिद्ध हुए।

इस रौली में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने कहा कि, सन् 1947 में महात्मा गांधी जी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों को वहां दिक्कत आ रही है तो उन्हें भारत में बसाने और उन्हें रोजगार देने की जिम्मेदारी भारत की है।

नेहरू जी ने कहा था कि पाकिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत के रिलीफ फंड से मदद देनी चाहिए। मनमोहन सिंह जी ने 2003 में कहा था कि बांग्लादेश में हिंदू प्रताड़ित हो रहे हैं, उन्हें भारत में बसाने की जिम्मेदारी भारत की होनी चाहिए।

आजकल बड़े-बड़े दलित नेता CAA का विरोध कर रहे हैं, उनको मालूम नहीं है कि जो लोग भारत में आए हैं उनमें 70% दलित हैं। जिनको भारत में रहने का अधिकार दिया है, उनको नागरिकता दी है।

दलित नेता और कांग्रेस पार्टी कुछ भी CAA के बारे में नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है। इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, इनको समझ में आ गया है कि देश बदल चुका है, मोदी जी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस कहती है कि इस कानून से अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीनी जाएगी। सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। जिन लोगों को कोई जानकारी नहीं है, वो सीएए पर लोगों भड़का रहे हैं।

जो लोग धर्म के आधार पर बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में प्रताणित हुए, जो बहू-बेटियां की इज्जत बचाने के लिए देश में आएं और जो लोग 31 दिसंबर, 2014 से पहले देश में पहुंचे, उनको मोदी जी ने भारत की नागरिकता देना तय किया है।

कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पिछले 8 महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले दिखाई देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...