पश्चिम बंगाल में एक भाजपा नेता की हत्या से सियासत गरम है। रविवार को भाजपा नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उत्तरी 24 परगना जिले में हुई। घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) तथा डीजीपी को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुलाया है।
इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी जिसमें उन्होंने लिखा ACS होम ममता ऑफिसियल और डीजीपी वेस्ट बंगाल पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर कल सुबह 10 बजे राजनीतिक पार्टी कार्यालय में टीटागढ़ नगरपालिका के मनीष शुक्ला, पार्षद, की नृशंस हत्या के कारण तलब किया गया है।
ACS Home @MamataOfficial and DGP @WBPolice have been summoned at 10 am tomorrow in the wake of worsening law and order situation leading to dastardly killing of Manish Shukla, Councillor, Titagarh Municipality in political party office.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) October 4, 2020
पश्चिम बंगाल में भाजपा के पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और भाजपा कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की टीटागढ़ पुलिस स्टेशन (उत्तरी 24 परगना जिला) के सामने गोली मारकर हत्या को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। आज फिर भाजपा कार्यकर्ता श्री मनीष शुक्ला की #TMC के गुंडो ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना बैरकपुर के टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के बाहर घटी, पर हमेशा की तरह पुलिस आंख पर पट्टी बांधे रही। pic.twitter.com/A8kfnZ4qCH
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 4, 2020
पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल के एक स्थानीय भाजपा नेता की उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के पास रविवार को दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने बताया है कि बदमाशों ने भाजपा के एक स्थानीय नेता मनीष शुक्ला को शाम को बीटी रोड पर गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जिसके बाद पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय मनीष शुक्ला के परिवार से मिलने पहुंचे। उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना की जांच सीबीआई करेगी। और आरोपियों को कड़ी सजा होगी।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 5, 2020
आप को बता दे कि रात करीब साढ़े नौ बजे मनीष शुक्ला को गोली मारने के बाद एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित कोणों को देखेंगे।”
वहीं घटना के विरोध में भाजपा ने सोमवार को बैरकपुर क्षेत्र में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और डीजीपी को सोमवार सुबह तलब किया है।