दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का छात्र शरजील इमाम का एक विवादित भाषण देते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह देश को टुकड़ों में बांट देने के लिए कह रहा था इस मामले में अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसके भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। शरजील की गिरफ्तार के बाद उसके वकील ने कहा कि शरजील ने पहले सरेंडर किया है, फिर उसे गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि शरजील जल्द ही मिल जाएगा। उसकी तलाश के लिए गठित पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली पटना के कई इलाकों में छापेमारी की। बताते चलें कि, शरजील का परिवार मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला है।
शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। आरोप और गिरफ्तारी, अदालत मामले पर फैसला करेगी।
शरजील के दिवंगत पिता अकबर इमाम स्थानीय जदयू नेता थे और वह एक बार विधानसभा चुवावों में अपमी किस्मत भी आजमा चुके हैं। हालांकि, उन्हे हार मिली। शरजील के पिता ही नहीं बल्कि उसका छोटा बाई मुजम्मिल इमाम भी राजनीति में शामिल रहा है। कुछ महीने पहले ही उसने जदयू छोड़ी थी।
शरजील इमाम के पकड़े जाने पर आप सरकार पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि, केजरीवाल जी ..शरज़ील इमाम तो पकड़ा गया ..अमित शाह जी ने कर दिखाया। ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें..और आप उसको बचाने के लिए फ़ाइल दबा के बैठे रहो।