1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. JIO ने VIVO से मिलकर लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन

JIO ने VIVO से मिलकर लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
JIO ने VIVO से मिलकर लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन

रिलायंस जियो एक बार फिर से ग्राहकों को रिझाने के लिए एक धमाका ऑफर लेकर आई है, इस ऑफर को देखकर हमें रिलायंस जियो के लॉन्च की खबर याद आती है, जब कंपनी ने ऐसा कुछ कर दिया था जैसा इसके पहले कभी भी इंटरनेट मार्किट में नहीं हुआ था।

ऐसा ही कुछ कंपनी की ओर से अब भी देखा जा रहा है। आपको बता देते है कि अभी तक तो मात्र खबरें ही आ रही थी कि रिलायंस जियो और वीवो मिलकर एक सस्ते स्मार्टफोन को बाजार में लाने वाली हैं, हालाँकि अब यह सच हो गया है।

आपको बता देते है कि रिलायंस जियो ने वीवो के साथ मिलकर एक सस्ते ऐसा भी कह सकते है कि बेहद ही सस्ते 4G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल फोन के साथ आपको Rs 4500 के धांसू बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। आइये जानते है कि आखिर इस मोबाइल फोन का प्राइस क्या है और क्या इसके साथ आपको मिल रहा है।

अगर हम 91Mobiles की रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि रिलायंस जियो ने एक ऑफर को पेश किया है, जिसके तहत आपको Vivo Y1s स्मार्टफोन मात्र Rs 7,999 के प्राइस में ही मिलने वाला है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस कीमत में यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। आपको यह भी बता देते है कि यह जियो एक्सक्लूसिव विवो का स्मार्टफोन है, जिसे वीवो वाई1एस के तौर पर पेश किया गया है, हालाँकि इंडिया के बाजार में Vivo Y1s पहले भी इसी कीमत में लॉन्च किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...