बिहार में इस साल होनेे जा रहे विधानसभा चुनाव में आरजेडी, जेडीयू, भाजपा एवं कांग्रेस ने अपनी अपनी तैयारिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जहां पर एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं वही दूसरी तरफ तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री की रेस में हैं अब और दिलचस्प होगा कि मुख्यमंखी पद के लिए एक महिला सीएम उम्मीदवार का नाम भी सामने आया हैं।
रविवार को बिहार के अखबारों में छपे विज्ञापन ने सभी को चैंकाया है। विज्ञापन में पुष्पम प्रिया चैधरी नाम की महिला ने खुद को 2020 बिहार विधासभा चुनावों में सीएम का उम्मीदवार बताया है। विज्ञापन के द्वारा प्रिया चैधरी ने बताया कि उन्होंनें ‘प्लूरल्स’ नाम का एक राजनीतिक दल बनाया है। जिसकी वह अध्यक्ष है।
महिला दिवस पर पेश की दावेदारी
पुष्पम चैधरी ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विज्ञापनों के माध्यम से बिहार चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सभी को चैंका दिया हैं। पुष्पम ने विज्ञापन में बताया कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है और अब प्रदेश को बदलना चाहती हैं।
जानिए कौन है पुष्पम प्रिया चैधरी
पुष्पम प्रिया चैधरी जेडीयू के पूर्व एमएलसी रहें विनोद चैधरी की बेटी है। पुष्पम प्रिया चैधरी ने डबल एमए किया हैं। वह इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट आॅफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल आफ सेे इकोनोमिक्स एंड पाॅलिटिकल सांइस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेश से भी एम किया है। वह दरभगां की निवासी हैं और अभी लदंन में ही रहती है।
देश का सबसे विकसित राज्य होगा बिहार
पुष्पम चैधरी ने विज्ञापन में बिहार की जनता को पत्र लिखा भी लिखा हैं उन्होंनेे कहा कि अगर वह आने वाले चुनावों में बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है। तों 2025 तक बिहार देश का सबसे विकसित राज्य होगा बना देंगी और 2030 तक इस विकार यूरोपियन देशों के जैसा हो जाएगा।