उज्जैनः धर्म नगरी उज्जैन में आज भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।
प्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री जया किशोरी ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। प्रातःकालीन समय में उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। जया किशोरी के मंदिर आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल और भी दिव्य हो गया।