1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: पुलिस ने गिरफ्तार किया 14 बांग्लादेशी और दो गाइड

जौनपुर: पुलिस ने गिरफ्तार किया 14 बांग्लादेशी और दो गाइड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: पुलिस ने गिरफ्तार किया 14 बांग्लादेशी और दो गाइड

जौनपुर जिला प्रशासन ने दिल्ली निजामुद्दीन औलिया में मुस्लिम जमात में शामिल 50 अल्पसंख्यंको का पुलिस ने सिटी कोतवाली के शिया कालजे के सेल्टर होम में कराया कोरंटाइन। वहीं, सीएमओ की टीम जांच कर रही है। इसके साथ ही वाराणसी रेंज के कमिश्नर दीपक सगर्व व आई जी रेंज विजय सिह मीणा जौनपुर पहुंचे। कन्ट्रोल रूम व पुलिस लाईन मे बने खाद्यान्न भन्डार तथा मो0हसन इन्टर कालेज मे बने शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया।

नगर के लालदरवाजा बेग़मगंज स्थित एक मौलाना के द्वारा लिए गए किराए के मकान से पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी की इनपुट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 बांग्लादेशी जमात के लोगों के साथ दो गाइड को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय खुफिया विभाग को जानकारी मिली कि उक्त स्थान पर केराकत कोतवाली के डेहरी का स्थायी निवासी मौलाना मुजीब अकील किराए पर मकान लिया है। जहां 14 बांग्लादेशी और एक एक झारखंड और पश्चिम बंगाल के नागरिक कई दिनों से जमात में भाग लेने के लिए आकर ठहरे हैं। उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर और सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो उक्त मकान से 14 बंगलादेशी तथा झारखंड और पश्चिम बंगाल के नागरिक ठहरे मिले।

वहां रुके बांग्लादेशी नागरिक हाजी हफीजुर्रहमान इमाम के अलावा रफीकुल इस्लाम, मैनुद्दीन नईम, इस्माइल, नूरुद्दीन साहिल,अमीनुल इस्लाम, महबूबरहमान,अरिमूल इस्लाम,रौशन अहमद,आलमीन,ए के फैजुल हक,आकिब हसन महबूब, फिरदौस, सैफुल इस्लाम के साथ ही झारखंड के यासिन अंसारी, तथा पश्चिम बंगाल के मो0अबुल मोटालिब को गिरफ्तार किया है। उक्त लोगों को सरायख्वाजा पुलिस, स्वास्थ विभाग की टीम के साथ थाने पर ले गई है। ज़िला प्रशासन मौलाना और जमात के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी में जुट गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...