कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए माना जा रहा था कि, टोक्य ओलंपिक 2020 खेलों के कार्यक्रम पर इसका असर पड़ सकता है और इस ओलंपिक मैच को या तो रद्द कर दिया जाएगा और फिर कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन अब जापान के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि, तय समय पर ही टोक्यो ओलंपिक होंगे।
कोरोना वायरस को लेकर लगातार टोक्यो ओलंपिक खेलों पर दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसपर दिए अपने एक बयान में साफ कर दिया कि यह आयोजन योजना के अनुसार ही होगा। वहीं, दुनिया भार में 1,40,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इससे 5,400 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन आबे ने कहा कि इस वायरस के कारण ‘आपात स्थिति’ घोषित करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और उन्होंने कहा कि जापान योजना के अनुसार ही जुलाई में इन खेलों की मेजबानी करेगा।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही अपने सुझाव देते हुए कहा था कि, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के देखते हुए इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर देना चाहिए। इसपर आबे ने कहा कि, ‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद ही जवाब देंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति शामिल है।’